उत्तराखंड…पंचाचूली से लौट रहे पर्यटकों पर टूटा पहाड़ : -कार पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पंचाचूली दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। तवाघाट-सोबला-ढांकर मार्ग पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर वाहन पर आ गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टैक्सी चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय टैक्सी चालक चार पर्यटकों को पंचाचूली दर्शन कराने के बाद वापस धारचूला लौट रहा था। इसी दौरान तवाघाट-सोबला-ढांकर सड़क पर अचानक भूस्खलन हो गया और वाहन मलबे में दब गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके के लिए रवाना की गई। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीन घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला भेजा गया।

अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले इस संवेदनशील मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119