UK…कपकोट में गहरी खाई में समाई स्कूटी -युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, कपकोट के राकसी तोक निवासी 25 वर्षीय गणेश तिरूवा पुत्र महेश राम और 26 वर्षीय कृष्णा तिरूवा पुत्र दिनेश कुमार स्कूटी संख्या डीएल-3एसएफके-4465 से झोपड़ा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राकसी के समीप उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ -छह युवतियां रेस्क्यू, महिला समेत चार गिरफ्तार

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर कपकोट पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में गिरे युवकों तक पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन गणेश तिरूवा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल कृष्णा तिरूवा को पुलिस ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कुदरत का अनोखा करिश्मा : एक साल की बच्ची के शरीर में थीं कई दुर्लभ विकृतियां -डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से दी नई जिंदगी

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मजदूरी पर गया युवक नहीं लौटा -जंगल में मिला झुलसा शव

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में स्कूटी के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस हादसे से राकसी तोक समेत पूरे कपकोट क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119