उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
मोटाहल्दू (नैनीताल)। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लालकुआं की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को गलत दिशा से आ रहे एक छोटे हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अज्ञात छोटा हाथी गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान लालकुआं की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UK04 AT 6967 से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रहीम खान पुत्र याकूब अली, निवासी सुभाष नगर, लालकुआं, नैनीताल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया।
घटनास्थल मंडी चौकी क्षेत्र से संबंधित होने के कारण मामले की सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी गई। इसके बाद चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर ई-साक्ष्य की कार्रवाई भी की। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को चौकी हल्दूचौड़, लालकुआं में खड़ा कराया गया है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे में शामिल छोटे हाथी वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए मंडी चौकी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के बाद छोटा हाथी मौके पर रुका था या वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद तत्काल एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, युवक के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण कुछ लोग उसकी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
हालांकि, एंबुलेंस के पहुंचने में देरी और घटना के बाद की परिस्थितियों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल मंडी चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों तथा हादसे में शामिल वाहन और चालक की जानकारी जुटा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज
पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
uttarakhand-जमीन दिलाने और एक माह में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा -LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी
16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब