ओखलकांडा के खुजेटी के ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के साथ किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ओखलकांडा क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम खुजेटी के ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ रोड नहीं तो वोट नहीं के साथ प्रदर्शन किया।


विदित हो कि ग्राम सभा खुजेटी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ पानी से लेकर जोस्यूड़ा 5 किलोमीटर तथा पतलिया से वलना 3 किलोमीटर सड़क खस्ता हाल है। उनका कहना है कि यहां के ग्रामीण कई बार शासन प्रशासन को उक्त सड़क में 15-20 वर्षों से डामरीकरण के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बुधवार को ग्रामीणों में बहुत गुस्सा देखा गया और उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं के साथ प्रदर्शन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो पूरा गांव लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाकर वोट करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश पडियार, प्रताप सिंह पडियार, दीवान सिंह चौसली, माधुरी देवी, हेमंत चौसली, गुलाब सिंह पडियार, सोनू बूगला, कमला देवी ग्राम प्रधान पंतोली, खीम सिंह परिहार, प्रेमा देवी, नीमा देवी, कलावंती देवी, हेमा देवी, दीपा देवी, बसन्ती देवी, देवकी देवी, ममता देवी, भगवती देवी के के अलावा कहीं महिलाएं व बुजुर्ग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119