एसएसबी की साईकल यात्रा हल्द्वानी से दिल्ली को रवाना-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी – आजादी के 75वी वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एसएसबी द्वारा आयोजित साईकिल रैली को मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम हल्द्वानी डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला व उप महानिदेशक एसएसबी एचएनएस बिष्ट ने हरी झण्डी दिखाकर एसएसबी कैम्प हल्द्वानी से मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना किया।


बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आयोजित साईकिल रैली हेतु एसएसबी परिवार व प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएंे दी। उन्होने कहा कि देश को और सशक्त बनाने में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से सहभागी बने। उन्होने कहा कि हमें आजादी को सजा-संवार कर रखना है, आजादी के लिए जिन सैनानियों, महापुरूषों ने शहादत दी उनको नमन करते हुए श्रद्धाजंली दी व भारत सरकार व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा अमृत महोत्सव हमें व हमारी पीड़ी को आजादी की याद दिलाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत


महापौर ने सेना के अदम्य साहस व शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे सेना के पराक्रम व कौशल को पूरा विश्व मानता है, विकासशील देश के रूप में हमने अपनी महत्ता को दिखाया है व विश्व से मनवाया है। भारत को आज विश्व में अग्रणी देश के रूप में देखा जाता है। उन्होने कहा कि भारत के नवनिर्माण में सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चिित करना होगा एंव राष्ट्रीयता को सबसे उपर रखने का संकल्प लें। उन्होने सफल कार्यक्रम आयोजन हेतु एसएसबी परिवार को बधाई दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली


कार्यक्रम में उप महानिदेशक एसएसबी एचएनएस बिष्ट ने एसएसबी रानीखेत द्वारा आयोजित साईकिल रैली डीडीहाट व ग्वालदम से प्रारम्भ होकर सोमवार एसएसबी कैम्प हल्द्वानी पहुॅची। जिसे मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। रैली में 34 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है जो 02 अक्टूबर को गंाधी जंयती के अवसर पर राजघाट दिल्ली पहुॅचेगे। उन्होने कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य लोगो में राष्ट्रप्रेम व जागरूकता लाना व राष्ट्र को सूत्र को बॉधना है रैली को डिप्टी कमाडेंट एमए मल्लाह व सहायक कमान्डेट अभिनव लीड कर रहे है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही

कार्यक्रम में कमांडिंग आफिसर बृजपाल सिंह, उप कमान्डेट सुविंदर अंबावत, एसपी सिटी जगदीश चन्द्र, पूर्व डीआईजी मनमोहन काण्डपाल, निरीक्षण मुकुल चौधरी, पूर्व पार्षद विपिन जोशी, नवीन पंत, ज्ञानेन्द्र जोशी, सहित एनसीसी, एनएसएस के कैंडेट मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119