गृह कलेश के चलते महिला ने लगाई फांसी
रुद्रपुर । संदिग्ध परिस्तिथि में एक महिला ने अपने घर के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार दिनेशपुर के वार्ड आठ निवासी वाहन चालक नरेन्द्र हाल्दार की पत्नी पूजा हाल्दार (27) सोमवार की सुबह अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर झूल गई। पति नरेन्द्र ने घर आकर पत्नी को फंदे पर लटकता देखा तो उसके होश उड़ गये।
आनन फानन में उसने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और उसे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई सन्तोष उप्रेती ने बताया कि मौके से कोई सुसाइट नोट नही मिला है। पति पत्नी में अक्सर क्लेश का मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। कहना था कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी