बिग ब्रेकिंग…नवरात्रि से पूर्व गर्जिया मंदिर परिसर में बड़ा हादसा…
रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने से मंदिर परिसर में लगाए गए प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई।
हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुईं है। जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में मंदिर परिसर की 12 झोपड़ियां भी आ चुकी हैं और आग लगने से सामान जलकर राख हो चुका है। अचानक हुए इस अग्निकांड से लोगों में अफरातफरी का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा