शादी समारोह में युवकों का उत्पात -पथराव में दो घायल, मेकअप विवाद पर दूसरी शादी में भी मारपीट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/शक्तिफार्म। ट्रांजिट कैंप में आयोजित विवाह समारोह के दौरान मामूली विवाद को लेकर कुछ युवकों ने उत्पात मचाते हुए बाराती और घराती पक्ष पर पथराव कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुशांत दास की बेटी का विवाह बुधवार रात था। करीब 11 बजे बिलासपुर से बारात पहुंचने पर बाराती पक्ष के कुछ युवक पास ही लघुशंका करने लगे। इस पर मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में थे और उन्होंने अचानक बारात पर पथराव कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर

पथराव से समारोह में भगदड़ मच गई और दुल्हन पक्ष के दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है और आरोपी युवकों की तलाश जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119