पूर्व राज्य मंत्री फकीर राम टम्टा की अनूठी पहल- हासिये पर खड़े वरिष्ठ भाजपाइयों को किया सम्मानित-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
पूर्व राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा द्वारा विगत दो दिनों से गंगोलीहाट विधानसभा के वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित करने का कार्यक्रम चलाया गया है। जिसके तहत शनिवार को गणाई मंडल के वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित किया गया। बताते चले कि इन दिनों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं जिन्होंने दशको पूर्व भाजपा की नींव रखी और कई वर्षों से पार्टी व संगठन में हासिये पर खड़े वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को समारोह पूर्व शॉल ओडाकर सम्मानित किया एवं फल व मिष्ठान वितरण किया जिससे वरिष्ठ भाजपाइयों में दशको बाद नई ऊर्जा का संचार हुआ।
टम्टा द्वारा सम्मानित किए गए वरिष्ठ भाजपाइयों में उमेद सिंह डोबाल,पूरन चन्द्र उपाध्याय, किशन सिंह बोरा, हरीश चन्द्र उपाध्याय, हीरा सिंह बोरा, नवीन चन्द्र जोशी,गिरीश चन्द्र अनडोला, जगदीश चंद्र अनडोला,गोपाल सिंह डसीला, दरपान सिंह मेहता, रघुवीर सिंह बनकोटी, भूपेश सिंह बनकोटी, जगत राम, कल्याण सिंह, दिवान सिंह बनकोटी, जे.पी चन्याल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही भाजपा के उपेक्षित कार्यकर्ता उक्त सम्मान से गदगद हो गये और उन लोगो ने टम्टा द्वारा दिए गये सम्मान की सराहना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, तलाश में जुटी पुलिस
24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक