UK-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने पर परेशान मायके पक्ष के लोग बुधवार को रुड़की कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने विवाहिता के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिलाप नगर, ढंडेरा निवासी पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना निवासी एक युवक से हुआ है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, पिछले करीब दो वर्षों से दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते मनमुटाव बना हुआ है और वे अलग-अलग रह रहे हैं। इस विवाद से संबंधित एक मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद बुधवार को मायके पक्ष के लोग रुड़की कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। बेटी का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द विवाहिता का पता लगाने की मांग की है।
रुड़की कोतवाली पुलिस के मुताबिक, विवाहिता के मोबाइल नंबर और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए उसके पति को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक