बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गंगनहर क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में आरोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी विवेक कुमार मंगलवार रात सबसे पहले अपनी बहन पुष्पा के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। इसके बाद वह अपनी दूसरी बहन शकुंतला के घर गया। वहां उसने शकुंतला और उसके पति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकुंतला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विवेक कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119