150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार- चालक घायल-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
चालक पप्पू कुमार गंभीर घायल, पिथौरागढ़ किया रिफर-
सोमवार की शाम लगभग 6 बजे सायं एक ऑल्टो कार मल्लागर्खा से दौलबालिया जा रही थी जो दौलाबलिया सड़क में सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । ऑल्टो कार यू के 05 टी ए 2822 को स्वयं वाहन मालिक पप्पू कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र खीम राम निवासी दौलबालिया गंगोलीहाट चला रहा था।

वह मल्लागर्खा रिश्तेदारी से अपने घर दौलाबलिया लोट रहा था । वाहन में पप्पू कुमार अकेले ही था । दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण गंभीर घायल को गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सक डॉक्टर सुनीता बोरा ने प्रथम उपचार किया और बताया कि घायल के दोनों पैर फैक्चर है सिर में गंभीर चोट है नाक से खून बह रहा है। घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर ने पिथौरागढ़ रेफर कर दिया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी