150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दंपत्ति और उनकी आठ साल की बच्ची की मौत, 10 साल का बच्चा घायल

खबर शेयर करें 👉

भिकियासैंण-देघाट सड़क पर सोमवार देर शाम चौनिया बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दंपत्ति और उनकी आठ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 साल का बच्चा घायल है। घटना सोमवार देर शाम की है, लेकिन इसके बारे में मंगलवार सुबह तब पता चला जब घायल मासूम ने खाई से बाहर रोड पर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

मंगलवार सुबह हादसे के बारे में मिली जानकारी
रात तक उनकी काफी खोजबीन करने के बाद जब उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया तो शशि के मायके वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उनको खोजने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह घायल 10 साल का मासूम आदि खाई से किसी तरह ऊपर रोड तक पहुंचा और उसने लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119