बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे नैनीगूंठ के ग्रामीण
नैनी/जागेश्वर। ग्राम पंचायत नैनीगूंठ व आस पास के गावों में आए दिन बिजली की कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों मौसम खराब होने के साथ ही बिजली गुल हो जा रही है। मल्ली नैनी सैम मंदिर के पास ट्रांसफार्मर खराब होने से दो दिन से गांव में लाइट नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय लाइनमैन को भी दी गई है, लेकिन वह टालमटोली कर रहा है।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होते ही बिजली गुल हो जाती है, फिर आने का नाम ही लेती। वहीं गांव के लोग लो वोल्टेज की समस्या से कई समय से जूझ रहे हैं। विभागीय अधिकारी सही करने का आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं। वहीं जगह-जगह पोल टूटने का खतरा बना है, तो कहीं लाइन में तार झूलती नजर आ रही है। ग्रामीणों ने लो उक्त समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार