बेरीनाग के कांडे किरौली में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग। तहसील से 12किलोमीटर दूर कांडे गांव में बिजली के तार ठीक करने के दौरान करंट  लगने से लाइनमैंन की मौके पर मौत हो गई।

धंतोली कांडे निवासी लाइन मैन कमलेश कुमार पुत्र मोहन राम उम्र 40 वर्ष बुधवार देर रात्रि को 9बजे कांडे किरौली क्षेत्र में बिजली नही आने पर ठीक करने के कांडे गांव में स्थित ट्रांसफार्मर में लाइन ठीक करने के लिए गया। इससे पहले सब स्टेशन में फोन कर सटडाउन भी मांगा। जिससे ही लाइन ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो 11हजार केवी लाइन में अचानक करंट आने से कमलेश कुमार को करंट लग गया और दया हाथ पूरी तरह से झुलस गया और शरीर के कई हिस्सों में करंट लगकर जल गया। सूचना मिलते ही परिजन प्राइवेट टैक्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग लेकर आये जहां पर जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119