उत्तराखंड में दो चरणों में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण 28 जनवरी से सात फरवरी तक फुटबाल, मार्डन पैंटाथलान व वुशु खेल होंगे। जबकि दूसरे चरण में सात से 14 फरवरी तक एक्वाटिक्स, खो-खो व ताइक्वांडो खेल होंगे। वहीं राष्ट्रीय खेलों का समापन 14 फरवरी को हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।

शुक्रवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नेगी व महासचिव डॉ. डीके सिंह ने गौलापार स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ताइक्वांडो खेल का आयोजन स्थल बहुउद्देशीय हाल का निरीक्षण किया। जिसमें देखा गया कि हाल में 600 खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था है। साथ ही हाल के ऊपर ही ताइक्वांडो खिलाड़ियों के प्रैक्टिस कोर्ट का भी चयन किया गया। वहीं खो-खो खेल के आयोजन के लिए दूसरे बहुद्देशीय भवन का निरीक्षण किया गया। जिसमें 1200 लोगों के बैठने की दर्शक दीर्घा को देखा गया।

साथ ही हाल के अंदर ही खो-खो खिलाड़ियों का प्रशिक्षण मैदान बनाया जाएगा। वहीं स्वीमिंग पूल के समीप बन रहे मार्डन पैंटाथलान खेल के लिए एथलेटिक्स ट्रैक, लेजर शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। साथ ही स्वीमिंग पूल, क्रिकेट मैदान के बीचोंबीच बन रहे फुटबॉल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। यहां उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव देवेश पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119