नानकमत्ता क्षेत्र में आंगन में खेल रहे बालक को गुलदार ने मारा

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम बिचुवा के भूड़झाला में गुरुवार को घर के आंगन में अपने भाइयों के साथ खेल रहे एक 13 वर्षीय बालक को गुलदार ने मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मारा गया बालक कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे 13 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी भूड़झाला, बिचुवा अपने दो भाइयों के साथ आंगन में खेल रहा था। अचानक पास के जंगल से गुलदार आ गया। गुलदार गोपी को दोनों भाइयों के सामने गला पकड़कर खींचकर ले जाने लगा। भाइयों के चीखने पर परिजन व अन्य लोग भागे। शोरगुल के बाद गुलदार गोपी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

परिजन ग्रामीणों के साथ गोपी को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा व रेंजर रैकुनी अस्पताल भी पहुंचे। यहां परिजनों से जानकारी ली। वन विभाग की टीम गुलदार के पगचिह्नों को खोजने के लिए घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मौके पर पगचिह्न नहीं मिले। वहीं गोपी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरप्रीत सिंह गुरुनानक उच्च प्राथमिक विद्यालय बिचुआ में कक्षा 6 का छात्र था। उसके पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119