उत्तराखंड गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन रामगंगा की एक आम बैठक संपन्न-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। उत्तराखंड गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन रामगंगा की एक आम बैठक शिक्षक भवन भिकियासैंण में हुई, जिसमें मुख्य रूप से सरकार द्वारा मांगे गए विकल्प पर चर्चा केन्द्रित रही। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डी एस नेगी ने कहा कि, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अभी प्रकरण में स्थगन आदेश पारित किया है, इसलिए सरकार को कोई विकल्प पत्र मांगने का अधिकार नहीं है, उन्होंने कहा कि हमें अपने वकील से सलाह लेकर सम्बन्धित अपर सचिव के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करना चाहिए। उन्होंने ने आगे कहा कि, विकल्प पत्र में केवल हां या ना लिखकर देना है ना में विकल्प देने वालों के लिए सरकार क्या व्यवस्था करेगी?इसका विकल्प पत्र में कहीं कोई उल्लेख नहीं है। देश भर में आम आदमी को पांच लाख रुपए तक का इलाज नि: शुल्क है, तो एक राजकीय सेवक को इससे वंचित रखा जा सकता है? यह विकल्प पत्र पैंशनर्स को भ्रम में डालने के लिए दिया गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि, हमें संगठन की मजबूती के लिए काम करना चाहिए, हम अपने मिशन में अवश्य कामयाब होंगे, उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय में दायर वाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, मामले में सरकार की ओर से प्रति शपथ पत्र दाखिल हो चुका है हमारी तरफ से उसमें रिजाइंडर दाखिल हो चुका है बहुत जल्दी उसमें सुनवाई प्रारम्भ हो जायेगी।
उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि, हमारा संगठन पूरे प्रदेश के पैंशनर्स का मार्ग दर्शन करेगा। बैठक को डा विश्वम्बर दत्त सती, गोपाल दत्त भट्ट, अम्बादत्त बलौदी, देब सिंह घुगत्याल, कुन्दन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नायक, कृपाल दत्त मठपाल, बहादुर सिंह बिष्ट, उर्वादत्त लखचौरा, खीमानंद जोशी, गंगा दत्त जोशी, देबी दत्त लखचौरा, गंगा दत्त शर्मा, किसन सिंह मेहता, राम सिंह बिष्ट, शंकर दत्त बवाड़ी, भीम सिंह बिष्ट, कृष्णानंद कर्नाटक, बालम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, हयात सिंह मनराल, बालम सिंह रावत, मोहन सिंह राणा आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी