तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर -पिता पुत्र समेत तीन की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाढूंगी रोड के कमलुवागांजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके मासूम बेटे के साथ एक अन्य बच्चे की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है।


मृतक परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाला है जो मुखानी थाना क्षेत्र के हरीपुर नायक क्षेत्र के रहने वाले थे और खेतों में बटाईदारी का काम करते थे.
मृतक की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है जबकि उसका एक बेटा 15 साल का बताया जा रहा है जिसकी मौत हुई है जबकि एक बच्चे की भी मौत हुई है जो पड़ोस का रहने वाला है. बताया जा रहा है की जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था. इस दौरान कामलुवागांजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब

हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उनके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कोई घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है.

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119