उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी
–पहले टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा, छोटे टास्क कराकर खाते में भेजे रुपये,:भरोसा जीतने के बाद पेड और रिपेयर प्लान में निवेश के नाम पर ठगे पैसे
हल्द्वानी। घर बैठे कमाई का लालच देकर साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुखानी क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी निवासी एक महिला भी साइबर ठगों के इसी जाल में फंसकर 1.40 लाख रुपये गंवा बैठी।
जानकारी के अनुसार, ठगों ने महिला को पहले टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। इसके बाद उसे रेस्टोरेंट रिव्यू से जुड़े छोटे-छोटे टास्क दिए गए। महिला ने जब टास्क पूरे किए तो ठगों ने उसके खाते में कुछ रुपये भेजे। शुरुआती भुगतान मिलने से महिला को भरोसा हो गया कि घर बैठे कमाई का यह तरीका वास्तविक है।
इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए ठगों ने महिला को बड़े टास्क और अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उसे अलग-अलग पेड और रिपेयर प्लान के नाम पर रकम निवेश करने के लिए कहा गया। मुनाफा कमाने और निवेश की रकम वापस मिलने का झांसा देकर ठग महिला से किस्तों में ऑनलाइन पैसे जमा करवाते रहे। महिला भी कमाई की उम्मीद में ठगों के बताए खातों में रकम भेजती रही।
इस तरह महिला ने कुल 1.40 लाख रुपये ठगों के खातों में जमा कर दिए। बाद में जब उसने अपनी जमा रकम और कथित मुनाफा वापस मांगा तो ठगों ने रकम लौटाने के बजाय उससे 30 हजार रुपये और जमा करने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला को साइबर ठगी का एहसास हुआ।
पीड़िता ने तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी सूचना दी। मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगी से जुड़े आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक