सिडकुल में काम करने वाले एक श्रमिक ने फंदे पर लटक कर लगाई फांसी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में सिडकुल में काम करने वाले एक श्रमिक ने फंदे पर लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से ग्राम मेथी थाना कुलड़िया बरेली निवासी नरेंद्र गंगवार(39) पुत्र ठाकुर दास गंगवार दो माह से ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी ओमवीर के मकान में किराए में परिवार के रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी पार्वती भी एक फैक्ट्री में काम करती है। रात की शिफ्ट होने के कारण शुक्रवार को वह घर में ही था। उसकी पत्नी ड्यूटी गई थी और बच्चे स्कूल थे। इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
दोपहर एक बजे के करीब जब उसकी 9 साल की पुत्री पल्लवी घर पहुंची तो नरेंद्र उसे लटका हुआ मिला। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मृतका की पत्नी को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ