UKNews-बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -पति और सास पर हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। ढोबा निवासी 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने मौत की वजह उल्टी-दस्त बताई है, जबकि मृतका के मायके पक्ष ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ढोबा निवासी ज्योति पत्नी चंदन सिंह की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। पति के मुताबिक, उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर वह ज्योति को सोमेश्वर अस्पताल ले गया था। देर शाम घर लौटने के बाद रात में उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

शादी के बाद से मारपीट करने का आरोप

इधर, मृतका के पिता खुशाल सिंह ने पति चंदन सिंह और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी और कई बार उसे घर से निकालने का प्रयास किया गया। पिता ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पूर्व में दो बार चंदन सिंह के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में मुकदमे दर्ज कराए गए थे, लेकिन मामलों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

खुशाल सिंह ने बेटी के सोने के जेवर बेचने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय

2019 में हुई थी शादी, दो छोटे बच्चे

ज्योति की शादी छह मई 2019 को हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें छह साल की बेटी और चार साल का बेटा शामिल हैं। मृतका का मायका कांडा तहसील के ईटा घिंघरुतोला में है।

तहरीर देने के दौरान मृतका की बड़ी बहन अंजू, कविता, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, गोविंद सिंह, ग्राम प्रधान कस्तूब पांडे और महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119