रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

खबर शेयर करें 👉

–सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

रुद्रपुर। पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त होने पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली यह सफलता उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को शुरू कराने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। यह परियोजना 90:10 के वित्तीय अनुपात पर आधारित है, जिसमें शेष राज्यांश उत्तराखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होने से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा। इससे उत्तराखंड के युवाओं को चिकित्सा की पढ़ाई के अधिक अवसर मिलेंगे और भविष्य में प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

भट्ट ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू कराने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क बनाए रखने के साथ पत्राचार किया और व्यक्तिगत रूप से वार्ता भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मेडिकल कॉलेज को वर्तमान सत्र से प्रारंभ कराने का अनुरोध किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय

उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से मेडिकल कॉलेज को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शुरू करना संभव नहीं हो पाया। हालांकि, शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए इसी वर्ष आवश्यक निर्देश जारी होना संतोषजनक है। इससे 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।

सांसद ने कहा कि उत्तराखंड में पहले से ही विभिन्न स्थानों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध होने के बाद रुद्रपुर में भी 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संस्थान का संचालन प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा

अंत में अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होना पूरे उत्तराखंड के लिए प्रसन्नता का विषय है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119