आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जिले के देघाट थाना क्षेत्र में आठ साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़त की मां ने थाना देघाट में मामले को लेकर तहरीर देकर कहा कि एक युवक ने उनकी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देघाट में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई और आरोपी के खिलाफ धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत किया। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए, एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके बाद थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त की अगुवाई में पुलिस टीम ने 20 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक बरखा कन्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार