हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भव्य समारोह में विद्यालय परिसर में भारत की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। 31वीं वाहिनी एनसीसी के बालिका एवं बालक कैडेटों ने शानदार और अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

पीटी एवं परेड के बाद विद्यार्थियों ने उत्तराखंड, राजस्थान सहित दक्षिण भारत की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को देश की विविधता और सांस्कृतिक एकता के रंग में रंग दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं

मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन महान बलिदानियों को स्मरण करने का अवसर है, जिनके त्याग के कारण देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान देश का भविष्य तैयार करते हैं और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विविधता में एकता की भारतीय भावना को प्रदर्शित करती हैं। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

संस्था के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और देशभक्ति की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं तथा तरुण हिमालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड के ऐतिहासिक योगदान और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

उत्कृष्ट कैडेट और समाजसेवी हुए सम्मानित

समारोह में एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट मुस्कान, भूमि, अनुष्का, साहिल, निमेश भोज और सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जगत सिंह रावत, शीर्षराम शर्मा, कालिका प्रसाद काला, सतीश जोशी, हरिनारायण जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, नारायण सिंह रावत और गुंसाई को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद निशा नौडियाल, ललित रावत समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119