uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। दो नहरिया रोड पर सरेआम हुड़दंग मचाने और हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को वीडियो में शामिल युवकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की शाम दो नहरिया रोड, हल्द्वानी में दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक सरेआम हुड़दंग करते और बेल्ट लहराकर राहगीरों एवं आमजन को भयभीत करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से युवकों की पहचान की।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि जांच में सामने आए दो नाबालिगों को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
गिरफ्तार युवक
- सीतेश आर्य, पुत्र रघु कुमार, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष।
- गोपाल आर्य, पुत्र स्व. मदनलाल, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 30 वर्ष।
- कुणाल बिष्ट, पुत्र शेर सिंह बिष्ट, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 22 वर्ष।
- विशाल कुमार, पुत्र स्व. भुवन चंद, निवासी दमुवाढूंगा, उम्र 27 वर्ष।
पुलिस के मुताबिक, सीतेश आर्य शराब के नशे में पाया गया, जिसके विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई। अन्य युवकों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दोनों मोटरसाइकिलें सीज
पुलिस ने मौके से संबंधित दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इनमें एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स/प्लैटिना मोटरसाइकिल शामिल है, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल संख्या UK04AS-4102 को भी नियमानुसार सीज किया गया।
एसएसपी ने दिया सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, गुंडागर्दी करने, राहगीरों को भयभीत करने अथवा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे किसी भी वीडियो, जिसमें सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे, का पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता
हेड कांस्टेबल इसरार
कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
कांस्टेबल जगदीश
कांस्टेबल अजहर
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प