ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

समारोह का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. (डॉ.) एम.सी. लोहनी ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया। उन्होंने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास से लेकर वर्तमान भारत की उपलब्धियों तक की चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में नवाचार, अनुशासन और समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

ध्वजारोहण के बाद एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित एवं भव्य परेड प्रस्तुत की। परेड ने समारोह में मौजूद लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

विद्यार्थियों के बैंड दल ने देशभक्ति की मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं। वहीं, समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने वाली विचारोत्तेजक माइम और नाट्य प्रस्तुतियों के साथ शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

समारोह में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119