15 नवंबर तक होंगे जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के आवेदन-
देहरादून। छात्रों के लिए दो अच्छी खबरे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में अगले सत्र में नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए अब 15 नवंबर तक आवेदन हो सकेंगे। वहीं एनआईओएस की अक्तूबर नवंबर में होने वाली व्यवासायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए बीस नवंबर तक फीस जमा कर सकेंगे।
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो विद्यार्थी अगले सत्र यानी 2022-23 में नौवीं में दाखिला लेना चाहते हैं वे www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 15 नवंबर तक लिए जाएंगे। पहले ये तिथि 30 अक्तूबर थी। वहीं एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक हरदीप सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार अक्टूबर नवंबर की व्यवसायिक परीक्षा के लिए आवेदन 20 नंवबर तक चलेंगे। जो कि www.nios.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार
uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार