UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से लापता हुई एक किशोरी अमरोहा के डिडौली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में अपने प्रेमी के साथ मिली। शनिवार को परिजन उसे लेने पहुंचे तो किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। काफी देर तक समझाने के बाद किशोरी घर जाने के लिए राजी हो गई।

जानकारी के अनुसार, डिडौली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी एक युवक हल्द्वानी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की कालिका कॉलोनी, चौपाल चौराहा निवासी किशोरी से प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक किशोरी को अपने साथ गांव ले आया। उधर, किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने हल्द्वानी पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

किशोरी की तलाश के दौरान पुलिस ने उसके मकान मालिक से पूछताछ की। इसके बाद मकान मालिक कुछ महिलाओं और अन्य लोगों के साथ शनिवार को अकबरपुर गांव पहुंच गया। वहां किशोरी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया तो मामला बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार

सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व किशोरी को थाने ले आई। थाने में भी किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद किशोरी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज है। ऐसे में आगे की कार्रवाई हल्द्वानी पुलिस की ओर से की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119