UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। चंपावत जिले के टनकपुर के बिचई क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार मामी-भांजे को 1 किलो 104 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8, 18 और 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर की शाम बिचई के पास बाइक सवार दो लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 104 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जसपाल वर्मा निवासी बंडिया भट्टा, किच्छा, ऊधमसिंह नगर और उसकी सगी मामी रेशमवती निवासी ग्राम बैटरा रिसौली, बदायूं के रूप में हुई है।

पूछताछ में रेशमवती ने पुलिस को बताया कि वह अफीम अपने रिश्तेदार विनोद लोधी निवासी सिरौली, बरेली से खरीदकर लाई थी। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि बरामद अफीम एक नेपाली व्यक्ति को दी जानी थी। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकअप के बाद AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर पूर्व प्रेमिकाओं को कर रहे ब्लैकमेल -कुमाऊं में 3-4 मामले आए सामने

पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही अफीम की खरीद-फरोख्त में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एएनटीएफ के प्रकाश भट्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, नासिर हुसैन, महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल उमेश राज, ललित कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119