UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
बागेश्वर । सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने रविवार को बैजनाथ पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि फेसबुक पर उनके नाम और पहचान से मिलते-जुलते नामों से आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। इनमें ‘समर्थक ललित फर्स्वाण, अपना कपकोट’ और ‘कपकोट की आवाज’ नाम के पेज शामिल हैं। उनका कहना है कि इन पेजों के माध्यम से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने पुलिस से संबंधित फेसबुक आईडी और पेजों की जांच करने, प्रसारित पोस्ट की सत्यता की पड़ताल करने तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने संबंधित पोस्ट और स्क्रीनशॉट की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया है।
बैजनाथ के कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मामला डिजिटल सुरक्षा और प्रतिष्ठा से जुड़ा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से विमर्श किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन