नाबालिग से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी। गुरुवार को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है।
भोटिया पड़ाव इलाके के पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद है पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए लालकुआं बिंदुखत्ता में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था जहां आनंद ने पीड़िता की मां को भरोसा दिया था कि वो उसके पति की जमानत करा देगा। पीड़िता की मां के मुताबिक 15 फरवरी को आनंद उनके घर आया था उस दौरान घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी जहां मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताने पर जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने मामले में पोस्को एक्ट 376, 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा