दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित -स्कूल ऑनलाइन हुए

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 से ऊपर दर्ज किया गया है।वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में कक्षा 9 तक के सभी स्कूल ऑनलाइन कर दिए गए हैं। कक्षा 10 से 12 तक की कक्षाएं चलती रहेंगी।इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई उड़ानें घने कोहरे के कारण प्रभावित हुई हैं। स्पाइसजेट और इंडिगो ने चेतावनी जारी की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के करीब 32 इलाकों में एक्यूआई लाल श्रेणी में दर्ज किया गया है।दिल्ली के द्वारका सेक्टर 8 में एक्यूआई 499, नेहरू नगर में एक्यूआई 494, पंजाबी बाग में 493, रोहिणी में 491, हवाई अड्डे पर 494, मुंडका में 495, अशोक विहार में 495, नजफगढ़ में 493, मंदिर मार्ग में 486, आनंद विहार में 487 और जहांगीरपुर में 484 दर्ज किया गया है।अन्य इलाकों में भी एक्यूआई 450 से ऊपर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश


दिल्ली के आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की बात करें तो नोएडा और फरीदाबाद में एक्यूआई अभी बहुत खराब स्तर पर है। यह गंभीर नहीं हुई है। नोएडा में एक्यूआई 384 और फरीदाबाद में एक्यूआई 320 दर्ज किया गया है।गाजियाबाद और गुरूग्राम में हवा की गुणवत्ता बिगडक़र गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश

गाजियाबाद में एक्यूआई 400 और गुरूग्राम में एक्यूआई 446 दर्ज की गई है।प्रदूषण का कारण वाहनों का धुआं और पराली बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119