99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
हल्द्वानी। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय से कुल 163 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय की छात्रा प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत तथा देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
इसके अलावा 36 विद्यार्थियों ने आईटी विषय में, 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में, 01 विद्यार्थी ने हिन्दी में तथा 01 विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर