चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। चितई क्षेत्र में जंगल की ओर भटक गए एक युवक को पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाकर सकुशल बरामद कर लिया। युवक के मिलने पर उसके साथियों ने राहत की सांस ली और बचाव दल का आभार व्यक्त किया।


जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी जय प्रदीप सुनार अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए चितई आया हुआ था। मंगलवार देर रात वह बिना किसी को बताए होटल से निकलकर जंगल की ओर चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसके साथियों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच करीब तीन घंटे तक चले अभियान के बाद धारानौला क्षेत्र से युवक को खोज निकाला गया।


युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे घर की याद आ रही थी, इसी कारण वह होटल से बाहर निकल गया और जंगल में जंगली जानवरों को देखकर भागने के दौरान गिरने से घायल हो गया। इस कार्रवाई से युवक के साथियों ने राहत जताई और पुलिस व एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119