स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई है। कक्षा सात में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, मुखानी क्षेत्र निवासी देवराज घर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सात का छात्र था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब वह स्कूल पहुंचा तो अचानक उसे चक्कर आए और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्थिति को गंभीर देखते हुए छात्र को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने छात्र को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


परिजनों के अनुसार, देवराज पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहा था और उसे लगातार चक्कर आने तथा बेहोशी की शिकायत हो रही थी। हालांकि उसकी मौत का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन परिजनों की मांग पर छात्र का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119