बैंकों में जरूरी काम निपटाने वाले रखें ध्यान, 31 मार्च तक खुली रहेंगी सभी शाखाएं
नई दिल्ली 23 मार्च,। अगर आप ने बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बैंकों की सभी ब्रांचें 31 मार्च तक खुली रखने को कहा है। हालांकि 1 और 2 अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 खत्म हो जाएगा। सरकार से जुड़े सभी ट्रांजैक्शंस इस तारीख तक सेटल हो जाने चाहिए।
आरबीआई की प्रेस रिलीज में कहा गया है, सभी एजेंसी बैंकों को अपने ब्रांचेस को सरकार से जुड़े ओवर द काउंटर ट्रांजेक्शन के लिए 31 मार्च को नॉर्मल वर्किंग आवर तक खुला रखना होगा। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शंस 31 मार्च को 24:00 (रात 12 बजे) तक जारी रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग