बड़ी खबर-प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 22 जनवरी तक बंद-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इसके मद्दनेजर राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थान को 22 जनवरी तक बंद करने निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत


इसके अलावा उत्तराखंड के नए कोविड एसओपी के अनुसार, राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। बाजार सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही खुल सकेंगे। राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, थिएटर, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल आदि व इनसे सम्बन्धित समस्त गतिविधियों में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119