अल्मोड़ा की युवती की मौत मामले में अज्ञात पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी में सड़क हादसे में हुई अल्मोड़ा की युवती की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात बीमार नानी को अल्मोड़ा छोड़कर वापस मामा के घर दिल्ली लौट रही पनुवानौला निवासी 24 वर्षीय गंगा गैड़ा को रामपुर रोड पर बस से उतरते ही कार ने रौंद दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, एक ढाबे के पास बस रुकने के बाद गंगा कोल्ड ड्रिंक्स लेने दुकान की तरफ जा रही थी, इसी दौरान रामपुर की तरफ से आई टैक्सी कार ने गंगा को टक्कर मार दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में युवती के मामा मोहन सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119