जेसीबी की टक्कर से एक इकलौते किशोर की मौत
खटीमा। जेसीबी की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम बानूसी निवासी तारा सिंह (16) पुत्र महेंद्र सिंह रविवार सुबह घर से गांधीनगर पुरनापुर की ओर जा रहा था। झनकट मैदा मिल के पास जेसीबी की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने लोगों की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर झनकट पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया, जबकि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोर अपने-माता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है, जबकि पिता क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में काम करते हैं। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग