पिथौरागढ़ के आर्मी जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, काठगोदाम पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई
हल्द्वानी। पिथौरागढ़ निवासी एक सेना जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जवान की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। काठगोदाम पुलिस के मुताबिक कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात गोविंद सिंह रावत (26) मूल रूप से कोटा नाचनी पिथौरागढ़ निवासी थे। इसी साल उनकी पोस्टिंग धारचूला से काठगोदाम मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस (एमसीओ) में हुई थी। इस बीच उनका तबादला बरेली हो गया। बुधवार को उन्हें बरेली में ज्वाइन करना था। मंगलवार सुबह गोविंद ने साथियों के साथ नाश्ता किया। साथियों के जाने के बाद वह भी सामान पैक करने कमरे में चले गए।
कुछ देर बाद एक साथी के फोन करने पर गोविंद ने तबियत बिगड़ने की बात कहते हुए एमसीओ भवन के पीछे आने को कहा। साथी जवान मौके पर पहुंचा तो गोविंद जमीन पर पड़े हुए मिले। आनन-फानन गोविंद को विभागीय अस्पताल के बाद एसटीएच हल्द्वानी लाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। काठगोदाम पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग