करंट लगने से थाने में तैनात एएसआई की मौत
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां करंट लगने से पुलिस के एएसआई की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना में तैनात अपर उप निरीक्षक सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे, इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। वह पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे। उनके निधन से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार