UK ब्रेकिंग: भवाली में शराब की दुकान पर प्रशासन का छापा -ओवररेटिंग पकड़ी, रेट लिस्ट नदारद, निर्धारित कीमत से ज्यादा में शराब बेचने पर मचा हड़कंप
नैनीताल, 1 अक्टूबर 2026। भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में टीम ने शराब की दुकान पर छापेमारी कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शराब को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की अनियमितता सामने आई। वहीं दुकान पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली, जिससे ग्राहकों को शराब के निर्धारित मूल्य की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं थी।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकान संचालक को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बेचने और दुकान पर रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं विधानसभा में चार नए श्रमिक सुविधा केंद्रों की पहल -लंबी प्रतीक्षा से मिलेगी राहत
रानीबाग शनि मंदिर के कथित अतिक्रमण के खिलाफ पहाड़ी आर्मी का हस्ताक्षर अभियान शुरू
जसपुर-टनकपुर के बीच चलेंगी उत्तराखंड परिवहन की बसें -कॉर्बेट के लिए 8 जिप्सियों के संचालक को मिली मंजूरी
सामाजिक सरोकारों पर आधारित लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ, -विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया दीप प्रज्वलन