uk.भालू के हमले में गंभीर घायल महिला की मौत -स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक क्षेत्र में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय महिला की रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला बुधवार दोपहर बकरियों को चराने और घास काटने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान खालूढांढा के जंगल में भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीबाग शनि मंदिर के कथित अतिक्रमण के खिलाफ पहाड़ी आर्मी का हस्ताक्षर अभियान शुरू

मृतका की पहचान मंजू देवी (52), पत्नी होशियार सिंह, निवासी धुमाकोट, नैनीडांडा के रूप में हुई है। बताया गया कि भालू के हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लोगों के चिल्लाने पर भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को उपचार के लिए रामनगर लाया गया। पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय तक पहुंचने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...हल्दूचौड़ में डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर -पिता घायल, बेटी की मौके पर मौत

संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक के अनुसार महिला के चेहरे पर बेहद गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका के पति होशियार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रोज की तरह बकरियों को चराने और घास काटने के लिए जंगल गई थीं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि जंगल में भालू का हमला उनकी जान ले लेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फॉर्म-6 से SIR की अतिरिक्त घोषणा हटाई -2003 की वोटर लिस्ट में माता-पिता का ब्यौरा देने की बाध्यता खत्म

महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है। वहीं घटना ने क्षेत्र में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष और पहाड़ी इलाकों की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119