प्लॉट और मकान का सपना दिखाकर TTE से 47 लाख हड़पे -कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्लॉट खरीदकर उस पर मकान बनवाने का झांसा देकर रेलवे के टीटीई से 47 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। काठगोदाम पुलिस द्वारा शिकायत पर मुकदमा दर्ज न किए जाने के बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काठगोदाम में तैनात टीटीई सुधीर कुमार ने अदालत में दायर वाद में बताया कि वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी भीम सिंह मेहरा से हुई थी। आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद भीम सिंह मेहरा ने दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में 1200 वर्गफुट का प्लॉट 40 लाख रुपये में दिलाने का भरोसा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...पॉक्सो-रेप मामले में हाईकोर्ट का फैसला : विजय बहादुर की 12 साल की सजा घटाकर 10 वर्ष की

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने प्लॉट के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद प्लॉट पर मकान बनाकर देने की बात कहकर 17 लाख रुपये अतिरिक्त लिए गए। आरोप है कि कुल 47 लाख रुपये लेने के बावजूद न तो प्लॉट का कब्जा दिया गया और न ही मकान बनाकर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

सुधीर कुमार का आरोप है कि रकम और मकान के संबंध में बातचीत करने पर आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने काठगोदाम कोतवाली के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

अदालत के आदेश के बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पहले मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119