बकुलिया गांव मोटाहल्दू में पूर्ण विकसित नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी
मोटाहल्दू:-मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव की सिचाई नहर में पूर्ण विकसित नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को ग्रामीणों ने सिचाई नहर में मोटाहल्दू के किशनपुर बकुलिया गांव की सिचाई नहर में पूर्ण विकसित नवजात शिशु का शव देखा।

जिसके बाद वहा पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने मामले की सूचना हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद की दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात का शव सिचाई नहर में बह कर आया होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



लालकुआं में कांग्रेस की टिकट पर शंकर जोशी का ‘100 प्रतिशत’ दावा -बोले- टिकट भी मेरा, जीत भी मेरी
मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
UK…दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार
शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती