शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज चार महीने बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना में गंभीर रूप से घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी गुलफशा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि हाल ही में पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि विवाहिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK…दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार
उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे