UK…दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार
हल्द्वानी। दीपावली के त्योहार की आड़ में जुए की महफिल सजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार रात मंडी चौकी क्षेत्र में एक गोदाम का शटर बंद कर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गोदाम मालिक भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 7,050 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर सोमवार रात कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गल्ला मंडी की ओर जाते समय सब्जी मंडी स्थित एक गोदाम का शटर थोड़ा खुला दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने अंदर झांककर देखा तो पांच लोग तख्त पर बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले।
पुलिस टीम ने तत्काल गोदाम में दबिश देकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दीपावली के लिए जुआ खेलने की बात स्वीकार की। पुलिस ने जुए के फड़ से 7,050 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश दिवाकर, अभिषेक गुप्ता, रजत दिवाकर, अर्जुन आर्य और कमल सक्सेना के रूप में हुई है।
मंडी चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक गोदाम का मालिक है, जबकि अन्य आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी पांचों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे