लालकुआं में कांग्रेस की टिकट पर शंकर जोशी का ‘100 प्रतिशत’ दावा -बोले- टिकट भी मेरा, जीत भी मेरी

खबर शेयर करें 👉

-‘द्वारिकाधीश मेरे पास, सुदामा मैं हूं’ कहकर दिया सियासी संदेश

-पत्नी को भी बताया महिला प्रत्याशी का विकल्प -बिंदुखत्ता से चोरगलिया तक विकास का खाका खींचा

मोटाहल्दू (नैनीताल )। लालकुआं विधानसभा में 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेस की टिकट की जंग अभी से तेज होने लगी है। दावेदारों के बीच अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की होड़ के बीच कांग्रेस प्रदेश सचिव शंकर जोशी ने ऐसा दावा किया है, जिसने पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि ‘लालकुआं से 100 प्रतिशत टिकट लेकर आऊंगा और कांग्रेस की झोली में जीत डालूंगा।’

बुधवार को मोटाहल्दू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकर जोशी ने अपनी दावेदारी के पक्ष में करीब तीन दशक के राजनीतिक अनुभव का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 और 2007 में हरीश चंद्र दुर्गापाल, 2012 में हरेंद्र बोरा, 2017 में फिर दुर्गापाल और 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव में उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया। अब तक दूसरों को चुनाव लड़ाते रहे, लेकिन इस बार खुद विधानसभा पहुंचने का लक्ष्य लेकर मैदान में हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

‘द्वारिकाधीश मेरे पास, सुदामा मैं हूं’—बयान से बढ़ाई सियासी तपिश

पत्रकार वार्ता में जोशी का सबसे चर्चित बयान रहा- ‘द्वारिकाधीश मेरे पास हैं, सुदामा मैं हूं।’ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के करीबी माने जाने वाले जोशी के इस बयान को वरिष्ठ नेतृत्व से अपनी नजदीकी और राजनीतिक संबंधों का संकेत देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। उनके इस अंदाज ने कांग्रेस की टिकट की राजनीति में चर्चाओं को और हवा दे दी है।

खुद के साथ पत्नी का नाम भी आगे, महिला प्रत्याशी का विकल्प खुला रखा

महिला प्रत्याशी को प्राथमिकता दिए जाने के सवाल पर जोशी ने अपनी पत्नी को भी सक्षम महिला दावेदार बताते हुए नया सियासी विकल्प सामने रख दिया। इससे उनकी व्यक्तिगत दावेदारी के साथ महिला नेतृत्व के विकल्प को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार

बिंदुखत्ता से चोरगलिया तक विकास की बात

विकास के मुद्दे पर जोशी ने कहा कि लालकुआं विधानसभा की राजनीति केवल बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बरेली रोड, गौलापार और चोरगलिया की समस्याओं को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की पैरवी करते हुए कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल में नगर पालिका गठन की पहल का जिक्र किया और भाजपा सरकार पर उसे वापस लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, महिला सुरक्षा और विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को केवल अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के बजाय जनता की समस्याओं पर भी आवाज उठानी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे

गुटबाजी से किया इनकार, लेकिन टिकट की दावेदारी पर पूरा जोर

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर जोशी ने किसी भी तरह की फूट से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर उसे चुनाव लड़ाएंगे। यदि उनसे अधिक योग्य किसी दूसरे नेता को टिकट मिलता है तो वह पार्टी के निर्णय को स्वीकार करेंगे।

दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने को उन्होंने संगठनात्मक प्रक्रिया बताया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनकी पहली राजनीतिक प्राथमिकता लालकुआं विधानसभा ही है और वह अपनी दावेदारी वरिष्ठ नेताओं के सामने रख चुके हैं।

फिलहाल शंकर जोशी के 100 प्रतिशत टिकट के दावे ने लालकुआं कांग्रेस की सियासत में नया सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि उनका आत्मविश्वास टिकट में बदलता है या पार्टी का फैसला किसी दूसरे दावेदार के पक्ष में जाता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119