बिग ब्रेकिंग… मोतीनगर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो स्कूटी सवार युवकों की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोमवार देर रात हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों की कार की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटाहल्दू स्थित एक होटल में काम करते थे। देर रात मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के पेटसाल के नजदीक गांव भेटाबढ़िया निवासी दीवान सिंह 30 वर्ष पुत्र बसंत सिंह वह अभय बिष्ट -21वर्ष पुत्र बसंत सिंह सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे अपनी स्कूटी संख्या यूके 04यू-2622 से मोटाहल्दू स्थित अपने कार्य स्थल होटल पर जा रहे थे कि मोतीनगर चौराहे पर सड़क पार करते समय हल्द्वानी की ओर आ रही कर संख्या यूके04 वाई-1499 की चपेट में आ गए, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119